
सेना के एक कैंप में भीषण आग लग गई
उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में औली रोड पर एक आर्मी कैंप के अंदर एक स्टोर में भीषण आग लग गई। मौके पर बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंचीं. आग बुझाने का काम किया जा रहा है. आग किस कारण लगी? ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
आसमान में काला धुआं और ऊंची लपटें
सेना के कैंप में आग लगने से काफी नुकसान हो सकता है. ये आग आर्मी कैंप के अंदर एक स्टोर में लगी. आसमान में काला धुआं और ऊंची लपटें उठती देखी गईं। इसके वीडियो भी सामने आए हैं.
