
करणी सेना के लोगों ने सपा नेता की पिटाई कर दी
करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव गौरव चौहान ने मुजफ्फरनगर में पार्टी कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की है. समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हंगामा और मारपीट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.
संगीत सोम को हारा हुआ मानसिक रोगी बताया गया
भाजपा नेता संगीत सोम के बयान पर करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव ने हंगामा किया और सपा नेता के साथ मारपीट की। सपा नेता ने बीजेपी के संगीत सोम को हारा हुआ मानसिक रोगी बताया था. इसे लेकर करणी सेना के गौरव चौहान ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया.
ऐसा ही सलूक किया जाएगा- करणी सेना
वायरल वीडियो के मुताबिक, गौरव चौहान ने कहा कि अगर कोई सनातन धर्म के बारे में टिप्पणी करेगा तो उसके साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा. मारपीट के बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बड़ी संख्या में समाजवादी लोग एकत्र हो गए. पुलिस में मामला भी दर्ज कराया गया है.
करणी सेना के हमले से बचते दिखे सपा नेता
यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यालय का है. वायरल वीडियो में करणी सेना के लोग सपा नेता को घेर कर पीट रहे हैं. सपा नेता करणी सेना के लोगों से बचते नजर आये.
