
बेंगलुरु बुलडोजर कार्रवाई पर केरल के सीएम और डीके शिवकुमार के बीच जुबानी जंग.
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी संपत्ति पर बने मकानों को तोड़ दिया गया. इसमें अल्पसंख्यक मुसलमानों के घर थे. अब यह मामला कर्नाटक से लेकर पड़ोसी राज्य केरल तक फैल गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये मुद्दा केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने उठाया है. उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर अल्पसंख्यक विरोधी राजनीति के तहत काम करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी उन्हें जवाब दिया है. जानिए दोनों ने एक दूसरे से क्या कहा?
केरल के सीएम ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना
केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, अफसोस की बात है कि संघ परिवार की अल्पसंख्यक विरोधी राजनीति अब कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जब कोई सरकार भय और क्रूरता के माध्यम से शासन करती है, तो संवैधानिक मूल्य और मानवीय गरिमा उसका पहला शिकार बनती है। सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों को इस खतरनाक प्रवृत्ति का विरोध करने और उसे हराने के लिए एकजुट होना चाहिए।
येलाहांका में क्यों चला बुलडोजर?
इसके जवाब में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने पोस्ट किया, ‘सार्वजनिक भूमि और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए येलहंका के कोगिलु गांव में स्वच्छता अभियान सख्ती से कानून के अनुसार चलाया गया है। बीबीएमपी को आवंटित सरकारी गोमला भूमि के सर्वेक्षण संख्या 99 में लगभग 15 एकड़ भूमि एक पत्थर की खदान है जिसका उपयोग ठोस अपशिष्ट निपटान के लिए किया जाता है और मानव निवास के लिए बहुत असुरक्षित है।’
विस्थापित परिवारों पर क्या बोले डीके शिवकुमार?
उन्होंने आगे लिखा कि इस कूड़ा स्थल पर बने अनाधिकृत एसी-शीट मकानों को 20 दिसंबर 2025 को हटा दिया गया था। उनके पुनर्वास की व्यवस्था की गई है और पात्र विस्थापित परिवारों को सरकारी योजनाओं के तहत आवास उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। हमारा एकमात्र उद्देश्य लोगों की जान बचाना और अवैध अतिक्रमण को रोकना है।’
केरल के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का जवाब
डीके शिवकुमार ने केरल के सीएम को सलाह देते हुए लिखा कि कर्नाटक सरकार समानता, निष्पक्षता और मानवता को सर्वोपरि मानते हुए संविधान के दायरे में काम करती है. मैं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि अपनी राय बनाने से पहले इन जमीनी तथ्यों पर विचार करें।
ये भी पढ़ें-
CWC बैठक में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी की कार्यशैली पर उठाए सवाल! जानिए क्या कहा गया
