
दिग्विजय सिंह
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी के संगठन की तारीफ की है. उनके इस पोस्ट पर कांग्रेस में हंगामा मच गया, जिसके बाद दिग्विजी सिंह ने सफाई दी.
क्या है पूरा मामला?
दिग्विजी सिंह ने अपने पर पोस्ट किया
दिग्विजी सिंह ने अपने पोस्ट में जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया है, उसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी एक कुर्सी पर बैठे हैं और पीएम मोदी जमीन पर बैठे हैं. इस पोस्ट में दिग्विजय ने कांग्रेस, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, जयराम रमेश और पीएम नरेंद्र मोदी को टैग किया है।
दिग्विजय की पोस्ट पर मचा हंगामा लेकिन दी सफाई
दिग्विजय सिंह की इस पोस्ट से कांग्रेस के भीतर हलचल मच गई, जिसके बाद दिग्विजय को सफाई देने के लिए आना पड़ा। दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि वह मजबूत संगठनात्मक ढांचे की सराहना करते हैं लेकिन आरएसएस और पीएम मोदी के कट्टर विरोधी हैं।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर हो रही आलोचना को लेकर दिग्विजय ने कहा कि उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया है. उन्होंने कहा, “मैं संगठन का समर्थन करता हूं। मैं आरएसएस और मोदी जी के खिलाफ हूं। आपने गलत समझा है। मैंने ‘संगठन’ की तारीफ की है। मैं आरएसएस और मोदी का कट्टर विरोधी था, हूं और रहूंगा। क्या संगठन को मजबूत करना और उसकी तारीफ करना गलत है?”
अब इस मामले की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
