
ओवैसी ने पीएम मोदी को लेकर दिया बयान.
मुंबई: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के दौरान एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन औवेसी भी जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं. यहां 15 जनवरी को वोटिंग होनी है. इससे पहले एक सभा के दौरान ओवैसी ने वेनेजुएला का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने मंच से कहा कि ट्रंप ने वेनेजुएला में अपनी सेना भेजी और राष्ट्रपति को उनके ही देश से छीनकर अपने देश ले गए. ओवैसी ने पीएम मोदी से कहा कि अगर अमेरिका ऐसा कर सकता है तो आप भी अपनी सेना भेजकर मुंबई धमाकों के साजिशकर्ताओं को अपने देश में क्यों नहीं ला सकते. अगर ट्रंप ये कर सकते हैं तो आपको भी ये करना होगा.
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “आज हमने देखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में अपनी सेना भेजी और उसी राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को एक देश से उठाकर उनके देश से दूर ले गए। मोदी जी, अमित शाह, फड़णवीस जी, जब ट्रंप अपनी सेना भेजकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अपने देश से अगवा कर सकते हैं, जब सऊदी अरब यमन में बंदरगाह पर बमबारी कर सकता है, तो मोदी जी हम आपको बताते हैं। आप भी पाकिस्तान जाएं और उन लोगों को वापस लाएं जो मुंबई की सड़कों पर साजिश कर रहे हैं, चाहे वह मसूद हों।” अज़हर या लश्कर-ए-तैयबा का क्रूर शैतान. अगर ट्रंप ये कर सकते हैं तो क्या आप कम हैं? जब ट्रंप ये कर सकते हैं तो आपको भी ये करना होगा, क्योंकि इस बार ये काम मोदी सरकार करेगी.’
