
जयपुर में पथराव की घटना
राजस्थान के जयपुर में पथराव की घटना सामने आई है. राजधानी के चौमूं इलाके में मस्जिद के बाहर से पत्थर हटाने पर हंगामा हो गया है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया.
अचानक पथराव शुरू हो गया
बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के पास मस्जिद के बाद पत्थर पड़े थे, जिन्हें मुस्लिम समुदाय की सहमति के बाद हटाया जा रहा है. तभी अचानक लोगों ने विरोध शुरू कर दिया.
पत्थर और बोतलें फेंकी गईं
देखते ही देखते पुलिस टीम पर पथराव शुरू हो गया. इसके बाद पुलिस को पीछे हटना पड़ा. उपद्रवी पथराव करते रहे. सड़क पर पत्थर और बोतलें पड़ी हुई हैं. पथराव के दौरान उपद्रवियों द्वारा बोतलें भी फेंकी गईं।
पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया. फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
