
ममदानी की उमर खालिद को लिखी चिट्ठी पर विवाद.
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी द्वारा दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को लिखी चिट्ठी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें कि अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने भी भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा को पत्र लिखकर उमर खालिद के लिए निष्पक्ष और समय पर सुनवाई का अनुरोध किया है। अब इस पूरे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है. बीजेपी ने मेयर जोहरान ममदानी पर भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का आरोप लगाया है. बीजेपी ने इस मामले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने हाल ही में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद उमर खालिद को एक पत्र लिखा है। ममदानी ने इस पत्र में लिखा था- “प्रिय उमर, मुझे अक्सर तुम्हारी वो बातें याद आती हैं जिनमें तुमसे कहा गया था कि अपने ऊपर कड़वाहट हावी मत होने दो. तुम्हारे माता-पिता से मिलकर खुशी हुई. हम सभी तुम्हारे बारे में चिंतित हैं.” आपको बता दें कि उमर खालिद के पिता कासिम रसूल इलियास ने कुछ दिन पहले अमेरिका की यात्रा की थी और ममदानी से मुलाकात की थी.
बीजेपी ने राहुल पर क्या लगाया आरोप?
इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है. बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर पोस्ट कर कहा- भारत विरोधी लॉबी कैसे काम करती है?-:
2024: जान शाकोव्स्की ने भारत विरोधी कार्यकर्ता इल्हान उमर के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में राहुल गांधी से मुलाकात की।
जनवरी 2025: उन्होंने ‘कॉम्बैटिंग इंटरनेशनल इस्लामोफोबिया एक्ट’ को फिर से पेश किया, जिसमें स्पष्ट रूप से भारत का नाम है और उस पर मुस्लिम समुदाय पर दमन का आरोप लगाया गया है।
2026: उन्हीं जेन शाकोव्स्की ने भारत सरकार को पत्र लिखकर उमर खालिद के बारे में चिंता व्यक्त की, जिन पर दंगों और हिंसा से संबंधित गंभीर मामलों में यूएपीए के तहत आरोप लगाए गए हैं।
जब भी विदेशों में भारत विरोधी बातें फैलती हैं तो एक नाम बार-बार सामने आता है- राहुल गांधी. जो लोग भारत को कमजोर करना चाहते हैं, इसकी चुनी हुई सरकार को बदनाम करना चाहते हैं और इसके आतंकवाद विरोधी कानूनों को कमजोर करना चाहते हैं, वे सभी उनके आसपास इकट्ठा होते हैं।”
भारत इसे बर्दाश्त नहीं करेगा- बीजेपी
ममदानी द्वारा उमर खालिद को लिखे गए पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा- ”अगर भारत की संप्रभुता को चुनौती दी गई तो 140 करोड़ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर खड़े होंगे. उचित नहीं।”
ये भी पढ़ें- जोहरान ममदानी ने उमर खालिद को लिखा पत्र, कहा- ‘तुम्हारे बारे में सोच रहा हूं…’
