
टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग
विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशाखापत्तनम से करीब 66 किलोमीटर दूर यालामंचिली में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लगने की घटना हुई. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है
बताया जा रहा है कि ये हादसा देर रात यलामंचिली में हुआ. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना दोपहर 12:45 बजे मिली. टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के जिन दो डिब्बों में आग लगी, उनमें से एक डिब्बे में 82 और दूसरे डिब्बे में 76 यात्री सवार थे. ट्रेन के बी-1 कोच से एक शव बरामद हुआ है.
आपको बता दें कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त ट्रेन के यात्री गहरी नींद में थे. ट्रेन की बोगी में आग फैलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. यात्री तेजी से ट्रेन से उतरने लगे. गनीमत रही कि ज्यादातर यात्रियों ने समय पर कोच खाली कर दिया। देखते ही देखते पूरी बोगी धू-धूकर जलने लगी। आग बुझाने के बाद ट्रेन के बी-1 कोच से एक शव बरामद किया गया.
