
साईं सुदर्शन
भारतीय क्रिकेट टीम सबसे पहले जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसके बाद फरवरी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी. इसी बीच भारतीय टीम का एक खिलाड़ी घायल हो गया है, उसकी पसली में फ्रैक्चर होने की बात सामने आ रही है. हम बात कर रहे हैं साईं सुदर्शन की. हालांकि, वह अभी भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की दौड़ में नहीं हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान चोट लग गई
भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन इस समय विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे थे, इस दौरान उनकी पसली में फ्रैक्चर हो गया। साई सुदर्शन तमिलनाडु से विजय हजारे के लिए खेलते हैं। इसी दौरान जब उनका सामना मध्य प्रदेश की टीम से हुआ तो साई घायल हो गए. माना जा रहा है कि उन्हें कम से कम एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहना होगा. पता चला है कि मैच के दौरान डाइव लगाकर रन पूरा करते वक्त उनकी दाहिनी तरफ की सातवीं पसली में फ्रैक्चर हो गया था. अब वह अपनी टीम के लिए विजय हजारे के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे.
साई सुदर्शन की हो सकती है आईपीएल से वापसी!
पता चला है कि साईं सुदर्शन बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच गए हैं. साई सुदर्शन को जिस तरह की चोट लगी है उसे ठीक होने में छह से आठ हफ्ते लग जाते हैं. यानी अब वह सीधे आईपीएल में अपनी टीम के लिए खेलते नजर आएंगे. साई सुदर्शन आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं, जिसके कप्तान शुबमन गिल हैं। साई ने आईपीएल के पिछले सीजन में कमाल का खेल दिखाया था, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में एंट्री भी मिल गई थी, लेकिन भारत के लिए टेस्ट खेलते हुए उन्होंने रन नहीं बनाए. अब देखना यह है कि साई अगर ठीक होकर आईपीएल में खेलते हैं तो कैसा प्रदर्शन करते हैं।
साई का इंटरनेशनल करियर अब ऐसा रहा है
साई ने अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेले हैं और 302 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत सिर्फ 27.45 का है. तीन वनडे मैच खेलकर उनके नाम 127 रन हैं. यहां उन्होंने 63.50 की औसत से रन बनाए हैं. वह टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं, लेकिन तब उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की थी. अब आईपीएल के बाद ही इस बात पर फैसला लिया जाएगा कि वह भारत के लिए खेलेंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें
IND vs BAN: बांग्लादेश दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज.
वैभव सूर्यवंशी करेंगे कप्तानी, कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच?
