
आज की ताजा खबर
नई दिल्ली: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग लग गई है. इस घटना में पति-पत्नी और एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है. तीनों के शव जली हुई हालत में मिले. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला?
अग्निशमन विभाग के मुताबिक, उन्हें सुबह 2:39 बजे डीएमआरसी क्वार्टर के घरेलू सामान में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद आग बुझाने के लिए 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। ये आग पांचवीं मंजिल पर लगी. इस आग के अंदर जब फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तो वहां तीन लोगों के शव जली हुई हालत में मिले.
मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अजय, 38 वर्षीय नीलम और 10 वर्षीय जान्हवी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह पूरी घटना दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में हुई. आपको बता दें कि मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास डीएमआरसी के क्वार्टर हैं। इस घटना में पति-पत्नी और एक बच्चे की जलने से मौत हो गई.
कॉपी अपडेट की जा रही है…
