
घुसपैठ को लेकर खुफिया इनपुट के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है.
जम्मू-कश्मीर में 740 किमी लंबी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अलर्ट जारी किया गया है. खुफिया जानकारी मिली है कि नए साल पर सीमा पार 60 लॉन्चपैड्स पर 100 से ज्यादा आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं. इस खुफिया इनपुट के बाद भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. करीब 13,000 फीट की ऊंचाई पर कड़ी सुरक्षा है और बीएसएफ के जवान दिन-रात पहरा दे रहे हैं।
जम्मू बस स्टैंड पर संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप
नए साल को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. मंगलवार को जम्मू बस स्टैंड पर एक संदिग्ध बैग देखे जाने की खबर से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। बैग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर रहने की हिदायत दी.
जांच में क्या मिला?
काफी मशक्कत और तकनीकी जांच के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बैग में कोई संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु नहीं मिली. पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया है और नजदीकी पुलिस स्टेशन ले गई है. सीसीटीवी फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह बैग वहां किसने छोड़ा था या फिर यह किसी यात्री का सामान था जो गलती से छूट गया था. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद बस स्टैंड पर यातायात और अन्य गतिविधियां सुचारू रूप से शुरू कर दी गई हैं.
ये भी पढ़ें-
नए साल पर कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ये पढ़ें, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
सोपोर में हाईवे किनारे दिखी संदिग्ध वस्तु, सुरक्षा बलों ने नष्ट किया; वीडियो देखें
