
प्रतीकात्मक तस्वीर
बांग्लादेश की एक हिंदू विधवा महिला के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। झेनइदाह के कालीगंज में एक विधवा हिंदू महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. सामूहिक बलात्कार इस क्रूर यातना का एकमात्र हिस्सा नहीं था। 40 साल की महिला को पेड़ से बांध दिया गया और उसके बाल काट दिए गए. आरोपियों ने इस भयानक यातना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
संगबाद प्रतिदिन की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि ढाई साल पहले उसने शाहीन और उसके भाई से 20 लाख टका में जमीन समेत दो मंजिला मकान खरीदा था. तभी से उस पर मुख्य आरोपी शाहीन की बुरी नजर है। शाहीन ने पहले भी कई बार उन्हें गलत प्रपोजल दिए थे, जिन्हें उन्होंने ठुकरा दिया था।
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद शाहीन ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया. विधवा ने पुलिस को बताया कि पिछले शनिवार शाम शाहीन और उसका साथी हसन अचानक घर में घुस आए। दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही दोनों आरोपियों ने उसी दिन उससे 50 हजार रुपये और मांगे.
