
अजय चौटाला ने दिया विवादित बयान.
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने एक विवादित बयान दिया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, अजय चौटाला का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अजय चौटाला को विवादित बयान देते हुए सुना जा सकता है. एक रैली के दौरान मंच से अजय चौटाला कहते हैं कि भारत में भी अब इन शासकों को गद्दी से खींचकर सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटना होगा. अभी समय है. उन्होंने इसके लिए बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका का उदाहरण भी दिया.
अजय चौटाला ने दिया विवादित बयान
दरअसल, जननायक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का एक विवादित बयान सामने आया है. मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में भी शासकों को गद्दी से उतारना होगा, सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटना होगा. उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर करने का काम करना होगा. जिस तरह बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में हुआ, वैसा ही आंदोलन यहां भी करना होगा। जानकारी के मुताबिक, अजय सिंह चौटाला ने यह बयान हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन में दिया है. आपको बता दें कि अजय चौटाला हरियाणा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बेटे हैं।
बीजेपी ने दिया जवाब
अजय सिंह चौटाला के इस बयान पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अजय चौटाला भी एक पार्टी चलाते हैं. वह ताऊ देवीलाल जी के नाम पर पार्टी चलाते हैं, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ी, ताऊ देवीलाल ने आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वह ताऊ देवीलाल की फोटो लगाते हैं, लेकिन उनके दिमाग में राहुल गांधी की विचारधारा है। उनके राहुल गांधी और विदेशी ताकतों से भी संबंध हैं. देश में किसी को यह पसंद नहीं है.’ यह एक लोकतांत्रिक देश है, यहां राजाओं को उत्पात मचाने का समय नहीं है।
ये भी पढ़ें-
बेल्लारी में हंगामा! बैनर लगाने को लेकर दो विधायकों के समर्थक भिड़े, फायरिंग में एक की मौत
चौमूं में पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, अवैध मकानों पर चला बुलडोजर
