
इस फिल्म के बाद ‘महाराजा’-‘दृश्यम’ को भुला दिया जाएगा
विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ और मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम’ की कहानी से लेकर स्टारकास्ट तक लोगों को खूब पसंद आ रही है. शायद ही कोई ऐसा हो जिसने ये दोनों फिल्में न देखी हों. हर साल साउथ की कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें से कुछ सुपरहिट हो जाती हैं। कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, जिन्होंने अपने बजट से कहीं ज्यादा कमाई की और मेकर्स को मालामाल कर दिया। आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसने सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी तहलका मचा दिया है. इसका क्लाइमेक्स देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. साल 2018 की वो सुपरहिट साउथ फिल्म जो ओटीटी पर रिलीज होते ही छा गई। साउथ की इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का क्लाइमेक्स महाराजा और दृश्यम जैसी फिल्मों से मुकाबला करता है। अगर आप क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं तो यह फिल्म देखने के लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकती है।
साउथ की धांसू क्राइम-थ्रिलर फिल्म
फिल्म की कहानी एक साइको किलर पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि अरुण अपने पिता की मृत्यु के बाद फिल्म निर्माता बनने का सपना छोड़ देता है और एक पुलिस अधिकारी की नौकरी करता है। फिर वह एक साइको किलर का पता लगाने की कोशिश करता है जो स्कूली लड़कियों को निशाना बनाता है और बेरहमी से उनकी हत्या कर देता है। इस फिल्म को आप एक बार देखना शुरू करेंगे तो अंत तक उठने का मन नहीं करेगा. इस फिल्म का नाम ‘रत्सासन’ है।
क्लाइमेक्स देखकर झन्ना जाग जाएगा
2018 में रिलीज़ हुई ‘रत्सासन’ एक तमिल मनोवैज्ञानिक अपराध थ्रिलर है जो अरुण कुमार नाम के एक फिल्म निर्माता के बारे में है जो एक पुलिसकर्मी बन जाता है। फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है जो स्कूली लड़कियों का अपहरण करता है और उनकी बेरहमी से हत्या कर देता है। इस फिल्म की सबसे खास बात इसका क्लाइमेक्स है, जो आपको हिलाकर रख देगा. विष्णु विशाल अभिनीत और राम कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपने रहस्य और दमदार अभिनय के कारण बहुत सफल रही। फिल्म में अमला पॉल और सरवनन भी हैं। फिल्म में काली वेंकट, विनोदिनी वैद्यनाथन और रामदास भी सहायक भूमिकाओं में हैं।
7 करोड़ की फिल्म से मेकर्स हो गए मालामाल!
सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म का बजट 7 करोड़ रुपये है और इसने बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ रुपये की कमाई की. इस फिल्म को ओटीटी पर भी काफी पसंद किया गया था. इसे आप जियो सिनेमा और प्राइम वीडियो दोनों पर देख सकते हैं। IMDb पर इसे 8.3 की बेहतरीन रेटिंग मिली है।
ये भी पढ़ें-
क्या ‘जन नायकन’ बालकृष्ण की ‘भगवंत केसरी’ का रीमेक है? प्रशंसकों ने दृश्यों की तुलना की
इक्कीस की कमाई में आया उछाल, अगस्त्य नंदा की फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
