
हर्षिता नार्वेकर और मकरंद नार्वेकर।
बीएमसी चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में जिन 66 उम्मीदवारों को टिकट मिला है, उनमें महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के परिवार के दो लोग भी शामिल हैं. राहुल नार्वेकर के भाई और भाई की पत्नी भी इस बार चुनाव मैदान में हैं. बीजेपी ने दक्षिण मुंबई के कोलाबा के वार्ड नंबर 226 से मकरंद नार्वेकर को टिकट दिया है, जो राहुल नार्वेकर के भाई हैं. राहुल नार्वेकर की भाभी हर्षिता नार्वेकर को वार्ड नंबर 227 से बीजेपी से टिकट मिला है.
वहीं आपको बता दें कि इस लिस्ट में दिग्गज नेता किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया का नाम भी शामिल है. बीजेपी ने नील को मुलुंड पश्चिम के बीएमसी वार्ड 107 से अपना उम्मीदवार बनाया है.
राहुल नार्वेकर कोलाबा से विधायक हैं.
राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र की कोलाबा विधानसभा सीट से विधायक हैं। यह विधानसभा क्षेत्र मुंबई का हिस्सा है. राहुल पहले शिवसेना का हिस्सा थे, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला और वे एनसीपी में शामिल हो गए। हालांकि, एनसीपी के टिकट पर उन्हें मावल सीट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसके बाद वह पार्टी में बने रहे। फिर उन्हें स्पीकर का अहम पद दिया गया.
टिकट बंटवारे को लेकर कई पार्टियों में घमासान
महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने ज्यादातर सीटों पर शिवसेना के साथ अपना गठबंधन बरकरार रखा है. इस बीच अजित पवार अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं. कुछ सीटों पर उन्होंने शरद पवार गुट के साथ गठबंधन भी किया है.
बीजेपी से पहले अजित पवार की एनसीपी भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है. मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट मिलने पर एनसीपी में घमासान मचा हुआ है. कई कार्यकर्ता नवाब मलिक से नाराज हैं. सूची में अधिक मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट मिलने से एनसीपी में नाराजगी है। वहीं, कई बीजेपी कार्यकर्ता भी नाराज हैं.
पुणे में उद्धव ने कांग्रेस से हाथ मिलाया
पुणे में शिवसेना, उद्धव गुट और कांग्रेस के गठबंधन की आधिकारिक घोषणा हो गई है. दोनों पार्टियां मिलकर नगर निगम चुनाव लड़ेंगी. सतेज पाटिल और सचिन अहीर ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है. पुणे नगर निगम की कुल 160 सीटों में से कांग्रेस 60 सीटों पर और उद्धव गुट 45 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. बाकी 55 सीटों पर दोनों पार्टियों के बीच फिर से चर्चा होगी.
ये भी पढ़ें-
बीएमसी चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, किरीट सोमैया के बेटे को भी मिला टिकट
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल, पिंपरी चिंचवड़ चुनाव में साथ आया ‘पवार परिवार’; गठबंधन की घोषणा
