
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
आजकल ज्यादातर लोग अपनी गाड़ियों में डैशकैम लगवाते हैं और गाड़ी चलाते समय उसे चालू रखते हैं। कई बार उन कैमरों में कुछ ऐसा दिख जाता है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती और वो ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं. अब अगर इंटरनेट पर बैठे लोगों का ध्यान उन वीडियो पर जाता है तो वो वीडियो जरूर वायरल हो जाते हैं. आपने भी अपने फीड पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे. सोशल मीडिया पर अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है. चलिए उसके बारे में बताते हैं.
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि सड़क पर गाड़ियां अच्छी स्पीड में चल रही हैं. अब जिस गाड़ी से ये वीडियो रिकॉर्ड किया गया है उसके सामने एक गाड़ी चल रही है और वो बाईं लेन में चल रही है. तभी दिखता है कि उस गाड़ी के सामने एक गाड़ी आती है और दोनों में से कोई नहीं रुकता. अचानक जब दोनों करीब आते हैं तो वहां से गुजर रहा शख्स अचानक और बहुत तेजी से कार को सही लेन पर ले जाता है. अब ये वीडियो किस देश का है ये तो नहीं बताया गया है लेकिन वीडियो अब वायरल जरूर हो रहा है.
यहां देखें वायरल वीडियो
जो वीडियो आपने अभी देखा, उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। कैप्शन में लिखा है, ‘यमराज को साक्षात देखा होगा।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ये एक स्टंट था, ये अचानक नहीं हुआ. एक अन्य यूजर ने लिखा- कसम से दिल का दौरा पड़ गया होगा, सामने से आ रहे बाइक सवार को हुआ है. तीसरे यूजर ने लिखा- गलत लेन में गाड़ी चला रहा था, यमराज को बुला लिया. चौथे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छे से कंट्रोल किया है.
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है. इंडिया टीवी किसी भी दावे की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारत का एकमात्र स्टेशन जहां से निकलते हैं ज्यादातर रूट, नाम तो आपने सुना ही होगा।
