
रोहित शर्मा और पॉल स्टर्लिंग
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा की बादशाहत खत्म हो गई है. रोहित शर्मा का सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया. रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का कारनामा आयरलैंड के 35 साल के बल्लेबाज ने किया है. दरअसल, रोहित शर्मा का सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है. आयरलैंड के कप्तान और सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने रोहित के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. पॉल ने यूएई के खिलाफ पहले टी20 मैच में उतरते ही यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। बता दें, रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी और 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया. अपने 17 साल लंबे करियर में रोहित ने 159 टी20I मैच खेले. करीब दो साल बाद अब ये रिकॉर्ड टूट गया है.
स्टर्लिंग ने अपने 160वें मैच में इतिहास रच दिया
आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यूएई के खिलाफ अपने टी20 करियर का 160वां मैच खेला। इसके साथ ही वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गये. हालांकि, स्टर्लिंग अपने ऐतिहासिक मैच को यादगार नहीं बना सके और सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
T20I में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) – 160
- रोहित शर्मा (भारत)- 159
- जॉर्ज डॉकरेल (आयरलैंड) – 153
- मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)- 148
- जोस बटलर (इंग्लैंड)- 144
सचिन आज भी टेस्ट और वनडे के बादशाह हैं
टी-20 में जहां एक नया नाम सामने आया है, वहीं टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अभी भी सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने अपने 23 साल लंबे करियर में 200 टेस्ट मैच और 463 वनडे मैच खेले हैं।
यह रिकॉर्ड कब तक रहेगा?
मौजूदा दौर में T20I मैचों की संख्या तेजी से बढ़ी है, इसलिए इस रिकॉर्ड के लंबे समय तक टिके रहने की संभावना कम मानी जा रही है. जॉर्ज डॉकरेल, मोहम्मद नबी और जोस बटलर पहले से ही टॉप-5 में हैं। वहीं, बाबर आजम (137 मैच) और हार्दिक पंड्या (128 मैच) भी तेजी से टॉप-5 की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में आने वाले सालों में किसी खिलाड़ी को 200 टी20 मैच खेलते देखना कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी.
ये भी पढ़ें
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बजी खतरे की घंटी, टीम इंडिया की पोल खुल गई
संजू सैमसन खुद बैकफुट पर, दो साल बाद लिया ऐसा फैसला जिसे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान!
