
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा: नए साल की शुरुआत हो चुकी है और टीम इंडिया नए साल में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. टीम इंडिया 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत करेगी. 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा अपना जादू बिखेरते नजर आएंगे. हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में दोनों बल्लेबाजों ने बल्ले से कमाल किया था. ऐसे में फैंस न्यूजीलैंड सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
रोहित जैक्स कैलिस से आगे निकल सकते हैं
38 साल के रोहित शर्मा के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में बड़ी सफलता हासिल करने का मौका होगा. हालांकि, इसके लिए उन्हें जोरदार प्रदर्शन करना होगा. अगर रोहित का बल्ला चला तो दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक भी पीछे रह जाएंगे. दरअसल, वनडे क्रिकेट में 279 मैचों की 271 पारियों में रोहित शर्मा के नाम 11516 रन हैं. अगर रोहित 64 रन बनाने में सफल रहे तो वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ देंगे। कैलिस ने 328 वनडे मैचों में 11579 रन बनाए हैं।
अगर रोहित तीनों मैचों में बल्ले से कमाल करते हैं तो वह इंजमाम उल हक से आगे निकल सकते हैं. हालांकि, इसके लिए उन्हें 224 रन बनाने होंगे, जो आसान तो नहीं होगा लेकिन नामुमकिन भी नहीं होगा. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि हिटमैन बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं.
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल
- 11 जनवरी: पहला वनडे, वडोदरा, बीसीए स्टेडियम, कोटांबी (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
- 14 जनवरी: दूसरा वनडे, राजकोट, निरंजन शाह स्टेडियम, खंडेरी (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे)
- 18 जनवरी: तीसरा वनडे, इंदौर, होल्कर क्रिकेट स्टेडियम (1:30 PM IST)
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की टीम: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल।
ये भी पढ़ें
कप्तानी डेब्यू पर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा रिकॉर्ड
