
शेयर बाज़ार समापन 31 दिसंबर, 2025: घरेलू शेयर बाजार में लगातार 5 दिनों से जारी तेजी आज थम गई। आज साल के आखिरी दिन बाजार ने लंबी छलांग लगाई और भारी बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। आज बीएसई सेंसेक्स 545.52 अंक (0.64%) की बढ़त के साथ 85,220.60 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 190.75 अंक (0.74 फीसदी) की उछाल के साथ 26,129.60 अंक पर बंद हुआ। आपको बता दें कि आज एक समय सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 85,437.17 अंक पर पहुंच गया था और निफ्टी 50 भी 26,187.95 अंक के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया था.
निफ्टी 50 की 50 में से 44 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और बाकी 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह आज निफ्टी 50 की 50 में से 44 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और बाकी सभी 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर लगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा 2.30 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा 1.12 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
यह खबर अभी भी अपडेट की जा रही है…
