
सोने-चांदी की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम फिर बढ़ गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 11:12 बजे फरवरी डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत 1,38,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जो पिछले सत्र के मुकाबले 0.37 फीसदी की तेजी है। वहीं, मार्च डिलिवरी वाली चांदी की कीमत पिछले सत्र से 1.82 फीसदी की तेजी के साथ 2,50,625 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।
महानगरों में सोने की हाजिर कीमत
- गुडरिटर्न के मुताबिक, आज दिल्ली में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,897 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,740 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,427 प्रति ग्राम है।
- मुंबई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,882 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,725 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,412 प्रति ग्राम है।
- कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,882 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,725 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,412 प्रति ग्राम है।
- चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,997 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,830 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,700 प्रति ग्राम है।
- आज बेंगलुरु में सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,882 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,725 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,412 प्रति ग्राम है।
वैश्विक बाजार में आज सोना
ट्रेडिंगइकोनॉमिक्स के मुताबिक, मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़कर 4,460 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गईं. सोने का यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है जब कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। राजनीतिक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित-संपत्ति की बढ़ती मांग ने सोने की कीमतों को बढ़ावा दिया है। अमेरिका द्वारा सप्ताहांत में वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने के बाद सोमवार को सोने में 2.7 प्रतिशत की तेज वृद्धि देखी गई।
