नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है.
जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को सीने में तकलीफ के चलते सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉ. अनुप बसु की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी अस्पताल में मौजूद हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, सोनिया गांधी की हालत अभी ठीक है। उन्हें डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है.
