
स्विट्ज़रलैंड बार में आग
स्विट्ज़रलैंड बार में आग: स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न मातम में बदल गया है. यहां आल्प्स पर्वत श्रृंखला में स्थित क्रांस-मोंटाना स्की रिसॉर्ट के एक बार में नए साल की पार्टी के दौरान भीषण आग लग गई, जिसमें लगभग 40 लोगों की मौत हो गई और 115 अन्य घायल हो गए। ज्यादातर घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा ले कॉन्स्टेलेशन नाम के बार में उस वक्त हुआ जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे. इस आग के बाद स्विट्जरलैंड में 5 दिनों के शोक की घोषणा की गई है.
मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है
हादसे के बारे में वालेस कैंटन पुलिस कमांडर फ्रेडरिक गीस्लर ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की सटीक संख्या बताना मुश्किल था, इसलिए पहले तो केवल कई लोगों के मारे जाने की आशंका थी। अभी तक की जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या करीब 40 है और ये आंकड़ा शुरुआती है. हादसे के बाद स्थानीय लोग और पर्यटक मृतकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. मृतकों की पहचान की जा रही है. शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान करने में काफी वक्त लग सकता है.
इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी
स्विस राष्ट्रपति ने इस घटना को देश के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बताया है. हादसे के बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चला, जिसमें दर्जनों हेलीकॉप्टर, एंबुलेंस और बचावकर्मी शामिल थे. जांच अभी भी जारी है और पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है.

स्विट्ज़रलैंड बार में आग
आग लगने के दौरान धमाके भी हुए
आग लगने के दौरान कई विस्फोट भी हुए. बार में भारी मात्रा में शराब थी जिसके कारण आग और तेजी से फैल गई. आग कितनी भीषण थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इटली से भी बचाव और राहत दल बुलाए गए। स्विट्जरलैंड में जिस जगह पर विस्फोट हुआ वह राजधानी बर्न से 2 घंटे की दूरी पर स्थित है.
बार में 150 से ज्यादा लोग मौजूद थे
क्रैन्स-मोंटाना स्विट्जरलैंड के सबसे लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट्स में से एक है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक छुट्टियां और नए साल का जश्न मनाने आते हैं। इस दौरान यहां काफी भीड़ रहती है. पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त बार में 150 से ज्यादा लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें:
खाने-पानी के लिए मचा हाहाकार, सड़कों पर बिखरी लाशें, जानें ईरान में क्यों मचा है हाहाकार?
अफगानिस्तान में भयानक तबाही, अचानक आई बाढ़ और 17 लोगों की मौत, कई घायल
