
हेलमेट पर फिलिस्तीनी झंडे को लेकर विवाद.
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से एक बड़े विवाद की खबर सामने आ रही है. राज्य के जम्मू में एक क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एक मैच के दौरान एक खिलाड़ी अपने हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाकर खेलने आया. इस घटना के सामने आते ही विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई. हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाकर खेलने आए क्रिकेटर फुरकान भट्ट को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा मामला जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग से जुड़ा बताया जा रहा है. बुधवार को जम्मू में जेके11 किंग्स और जम्मू ट्रेलब्लेजर्स के बीच मैच खेला गया। मैच के दौरान क्रिकेटर फुरकान भट्ट अपने हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाकर बल्लेबाजी करने उतरे। जिस पर विवाद शुरू हो गया है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
जम्मू में क्रिकेट लीग में फिलिस्तीनी झंडे को लेकर शुरू हुए विवाद को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कार्रवाई की है. जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग पुलिस की निगरानी में है. विवादों में घिरे क्रिकेटर फुरकान भट्ट को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है. इसके साथ ही पुलिस ने लीग के आयोजक को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. जम्मू ग्रामीण पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है और उससे पूछताछ करेगी. (रिपोर्ट: राही कपूर)
ये भी पढ़ें- नए साल को लेकर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट, घुसपैठ की फिराक में 100 से ज्यादा आतंकी
