
ईरान के विदेश मंत्री अराघची.
इजराइल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमले कर रहा है. इन हमलों का जवाब ईरान की ओर से भी दिया जा रहा है. इस बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने को लेकर कहा है कि इसे सभी देशों के लिए बंद नहीं किया गया है. होर्मुज जलडमरूमध्य में चल रही नाकाबंदी के बारे में अराघची ने कहा कि यह केवल हमारे दुश्मनों के लिए बंद है, हम पर और हमारे सहयोगियों पर हमला करने वाले टैंकरों और जहाजों के लिए जलडमरूमध्य बंद रहेगा।
‘होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है’
अराघची ने एक साक्षात्कार में कहा, “वास्तव में, होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है। यह केवल हमारे दुश्मनों के टैंकरों और जहाजों के लिए बंद है, जो हम पर और हमारे सहयोगियों पर हमला करते हैं। बाकी सभी के लिए आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है।” आपको बता दें कि ईरानी मंत्री का यह दावा ऐसे समय में आया है जब फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच संकीर्ण समुद्री मार्ग में कई भारतीय जहाजों सहित सैकड़ों जहाज फंसे हुए हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य पर चल रही नाकाबंदी के बारे में बोलते हुए, ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि “सुरक्षा चिंताओं” के कारण मार्ग बंद है।
‘रूस और चीन रणनीतिक साझेदार हैं’
अराघची ने कहा, “बेशक, उनमें से कई लोग अपनी सुरक्षा चिंताओं के कारण इस मार्ग से गुजरना नहीं चाहते हैं। इसका हमसे कोई लेना-देना नहीं है। दूसरी ओर, कई टैंकर और जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं।” अरघाची ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद नहीं है. उन्होंने कहा, “यह केवल अमेरिकी और इजरायली जहाजों और टैंकरों के लिए बंद है, दूसरों के लिए नहीं।” इसके अलावा रूस और ईरान द्वारा ईरान को सैन्य और खुफिया सहायता मुहैया कराने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में अरघाची ने कहा, “रूस और चीन हमारे रणनीतिक साझेदार हैं. हमारे बीच पहले भी करीबी सहयोग रहा है, जो अब भी जारी है. इसमें सैन्य सहयोग भी शामिल है.”
ये भी पढ़ें-
