प्राचीन वैदिक सनातन संस्कृति विश्व कल्याण के लिए लाभकारी: गोबिंद कांडा
प्राचीन वैदिक सनातन संस्कृति विश्व कल्याण के लिए लाभकारी: गोबिंद कांडा

प्राचीन वैदिक सनातन संस्कृति विश्व कल्याण के लिए लाभकारी: गोबिंद कांडा

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

फतेहाबाद/सिरसा ।  आर्य समाज फतेहाबाद की ओर से  श्रावणी उपाकर्म के अवसर पर आर्य समाज मंदिर, सुंदर नगर में आचार्य डॉ. सुश्रुत सामश्रमी, प्रवक्ता आर्य कॉलेज पानीपत के ब्रह्मत्व में यजुर्वेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर यजुर्वेद के मंत्रों से उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति प्रदान कर किया।  वैदिक मंत्रों से उपस्थित लोगों ने हवन कुंड में आहुतियां डाली।

सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी  कुटिया सिरसा के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा  बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए और विश्व की मंगल कामना के लिए आहुतियां डाली की। उन्होंने आयोजकों एक लाख रुपये की राशि भेंट की।

इस अवसर पर  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोबिंद कांडा कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति सनातन संस्कृति है, जिसका विश्व की संस्कृति पर बहुत गहरा प्रभाव है। प्राचीन वैदिक सनातन संस्कृति विश्व कल्याण के लिए लाभकारी है। इसी संस्कृति के आधार पर भारतवर्ष विश्वगुरू रहा है।

इस प्रकार के यज्ञों से सृष्टि को बहुत लाभ मिलता है तथा पर्यावरण के शुद्ध होने से प्राणीमात्र को लाभ मिलता है। इस प्रकार के यज्ञ कार्यक्रम समय-समय पर अवश्य होने चाहिए। मुख्यअतिथि गोबिंद कांडा का आर्य समाज मंदिर में पहुंचने पर विशेष रूप से सम्मान किया गया।

आर्य समाज के प्रधान अरूण ग्रोवर ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया।  इस अवसर पर आर्य समाज के पूर्व प्रधान बुद्धराम आर्य, बंसीलाल आर्य, प्रधान अरूण आर्य, सचिव डॉ. राजवीर शास्त्री, विजय निर्मोही, डॉ. सुमित्रा आर्या, जयवीर आर्य, डॉ. पृथ्पीपाल, एडवोकेट जिले सिंह वर्मा, डॉ. सुभाष, सतपाल अरोड़ा, चन्द्रप्रकाश आहूजा, शील चौधरी, सुमन रेल्हन, सीमा ग्रोवर, एडवोकेट सुमनलता सिवाच, राजेश मेहता,दर्शन नागपाल, धर्मवीर मदान,  सीमा ग्रोवर,  सुमन रेहलन, पूनम सिंगला, सुरेश बठला,  आशु सिंगला, विक्रम शर्मा  के अलावा गुरूकुल मताना, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के स्टाफ सदस्य सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Breaking News
Manvi Madhu Kashyap: Country's First Female Transgender SSI.. Manvi Madhu Success Story

गोबिंद कांडा के साथ विनोद मेहता,  चेयरमैन राजेंद्र खिच्ची,  राजू बांसल,  अजय गोयल,  इंद्रोश लक्ष्या गुज्जर,  सुरेंद्र मेहरिया, सुदेश पचार,  गोबिंद कंदोई, विजय यादव, लक्ष्मण गुज्जर आदि मौजूद थे।

भाविप भूना के पद ग्रहण समाारोह में शामिल हुए गोबिंद कांडा
इसके बाद भारत विकास परिषद भूना के पद ग्रहण कार्यक्रम और परिवार मिलन समारोह में गोबिंद कांडा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनके साथ  विनोद मेहता,  चेयरमैन राजेंद्र खिच्ची,  राजू बांसल,  अजय गोयल,  इंद्रोश लक्ष्या गुज्जर,  सुरेंद्र मेहरिया, सुदेश पचार,  गोबिंद कंदोई, विजय यादव, लक्ष्मण गुज्जर आदि मौजूद थे। भाविप पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में प्रधान अनूप कुमार, क्षेत्रीय मंत्री जियालाल, कैलाश शर्मा, शाखा अध्यक्ष दीपक बांसल,  सचिव प्रवीन धारणिया, आत्मप्रकाश मेहता, बृजलाल बांसल प्रधान अग्रवाल सभा, डा. सविता, जिला परिषद की चेयरपर्सन सुमन खिचड़ आदि मौजूद थे। गोबिंद कांडा ने सभी पदाधिकारियों , सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने भाविप द्वारा किए जा रहे कार्यो, विद्यार्थियों के लिए समय समय की आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं के लिए परिषद की सराहना की।  गोबिंद कांडा ने आयोजकों को एक लाख रुपये की राशि भेंट की।

 इसके बाद वे नाथो के डेरे पर गए जहां पर उन्होंने शीश नवाया, उन्होंने डेरा को 51 हजार रुपये की राशि भेंट की। आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

गोबिंद कांडा ने किया  शिवमहापुराण कथा का श्रवण
शिव मंदिर शिव नगर धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से आयोजित शिवमहापुराण कथा में पहुंचे, जहां पर उन्होंने सबसे पहले शिवालय में जाकर जलाभिषेक किया और सर्वमंगल कामना को लेकर पूजा अर्चना की।

Breaking News
सिरसा: लोस चुनावों में अशोक तंवर के विरोध का मामला: लहंगेवाला के 2 किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने घेरा रोड़ी थाना

वहां पर  प्रधान मनोज गर्ग, ललित गोयल,सतीश गर्ग, अजय मंगल, नरेश गर्ग, प्रमोद गर्ग, अजय जैन, सुरेंद्र मित्तल आदि ने उनका स्वागत किया। कथा वाचक  परम विदुषी डा. राधिका दीदी ने शिवमहापुराण कथा  सुनाई।  

गोबिंद कांडा ने आयोजकों को दो लाख रुपये की सहयोग राशि भेंट की। आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।