सिरसा के विधायक गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा को बहनों ने बांधी राखी
सिरसा के विधायक गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा को बहनों ने बांधी राखी

सिरसा के विधायक गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा को बहनों ने बांधी राखी

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा और उनके अनुज श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक व वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा को बहन सुमन कंदोर्ई और कोकिला अग्रवाल ने राखी बांधकर उनकी सुख शांति, समृद्धि, स्वस्थ्य जीवन और दीघायु की कामना की।

दोनों बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर मंगल कामना की। विधायक गोपाल कांडा और उनके अनुज गोबिंद कांडा ने कहा रक्षाबंधन बहन और भाई के अटूट प्रेम का पर्व है।

एक ओर जहां बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर  उनकी दीघायु की कामना करती है वहीं भाई भी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं।  गोपाल कांडा और उनके अनुज गोबिंद कांडा ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि रक्षा बंधन त्यौहार से भारत की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। 

कांडा ने कहा कि सगे भाई -बहन के अतिरिक्त अनेक भावनात्मक रिश्ते भी इस पर्व से बंधे होते हैं जो धर्म, जाति और देश की सीमाओं से परे हैं। रक्षाबंधन पर्व सामाजिक और पारिवारिक एकसूत्रता का सांस्कृतिक उपाय है।

उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक तकनीकी युग एवं पश्चिमी सभ्यता का राखी के त्यौहार पर कोई असर नहीं पड़ा है। बल्कि आज इस पर्व को युवा वर्ग पहले से अधिक उत्साह से मना रहा है।

Breaking News
Old Coin Sale Five Rupees: Why This Miraculous Old Rs 5 Note Will Bring You Rs 21 Lakhs!, Know How