बरसात के बीच भी नहीं हुआ समर्थकों का उत्साह कम
बरसात के बीच भी नहीं हुआ समर्थकों का उत्साह कम

सिरसा: बरसात के बीच भी नहीं हुआ समर्थकों का उत्साह कम

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिरसा। हरियाणा लोकहित पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में प्रचार अभियान की कमान संभाले हुए हैं।

दिन-रात जनसभाएं की जा रही हैं, लोगों की मुलाकात का दौर भी जारी है। सिरसा विधानसभा क्षेत्र में लोगों को कांडा परिवार से जोड़ा जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि 1 सितंबर को विधायक गोपाल कांडा सिरसा में चुनावी शंखनाद करेंगे।

इस अवसर पर लोग भारी संख्या में दिल्ली पुल पर पहुंचें और विधायक गोपाल कांडा को आशीर्वाद दें। आज वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा का ढाणी तेजासिंह में गुरूद्वारे में मात्था टेका।

इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। तेज बरसात के बीच भी समर्थकोें का उत्साह कम नहीं हुआ। गोबिंद कांडा के विचार सुनने के लिए भारी  संख्या में महिला-पुरूष जुटे रहे। सभा में पहुंचने पर गोबिंद कांडा का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

लोगों ने वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के समक्ष पेयजल की किल्लत, सड़क का निर्माण करवाने सहित अन्य मांगे रखीं। कांडा ने लोगों को आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद सभी समस्याआंे का समाधान करवा दिया जाएगा। पेयजल किल्लत दूर करने के लिए पहले सभी ट्यूबवैल स्थापित किया जा रहा है।

जल्द ही ट्यूबवैल से पेयजल की सप्लाई शुरू हो जाएगी। सड़क निर्माण का कार्य भी मंजूर हो चुका है लेकिन कोर्ट से स्टे के चलते निर्माण कार्य बाधित हुआ है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में मजबूती से मामले की पैरवी की जा रही है।

Breaking News
Ibrahim Raisi News: ईरान संकट पर अमेरिकी सांसद के बोल बिगड़े- रायसी का मर जाना ही बेहतर, वह आतंकवादी और तानाशाह था

जल्द ही इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा। इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने गांव डिंग मंडी, शेरपुरा, ढाणी शेर सिंह, जोधकां, ढाणी अशोक गोदारा में घरों में जाकर लोगों से मुलाकात। लोगों को हरियाणा लोकहित पार्टी की विकास परक नीतियों से अवगत करवाया गया और पार्टी के साथ जुड़कर विधायक गोपाल कांडा को आशीर्वाद देने की अपील की गई।

गोबिंद कांडा ने बताया कि एक सितंबर को विधायक गोपाल कांडा सिरसा के दिल्ली पुल पर चुनावी शंखनाद करेंगे। इससे पूर्व सत्यम पैलेस में भी समर्थकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद विधायक कांडा समर्थकों सहित रोड शो निकालते हुए शहर के बाजारों में लोगों से आशीर्वाद लेंगे।

दिल्ली पुल से शुरू होकर रोड शो महाराणा प्रताप चौक, बस स्टेंड, अम्बेडकर चौक, परशुराम चौक, हरियाणा लोकहित पार्टी कार्यालय, शहीद भगत सिंह चौक, तुलसी चौक, रानियां बाजार, सरदार बल्लभ भाई पटेल चौक, रानियां चुंगी से होते हुए श्री बाबा तारा कुटिया पहुंचकर सम्पन्न होगा।

इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने गांव शेरपुरा-साहुवाला द्वितीय की श्री कृष्ण गौशाला में आयोजित मद्भागवत कथा में शिरकत की। यहां स्वामी राजेन्द्रानन्द जी भजन प्रस्तुत किए। कथा में पहुंचने पर आयोजकों ने गोबिंद कांडा का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

गोबिंद कांडा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि धर्मनगरी सिरसा में लगभग हर दिन धार्मिक आयोजन किए जाते है। कांडा ने कहा कि सिरसा की धरती संत महात्माओं और तपस्वियों की स्थली है। जिस पर सदैव बाबा सरसाईनाथ का आशीर्वाद बना हुआ है।

इस अवसर पर  कांडा ने कथावाचक स्वामी राजेन्द्रानंद महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। गोबिंद कांडा ने कहा कि हमारा परिवार सदैव गौ सेवा को तत्पर है। गौ हत्या के विरोध में मेरे पिता एडवोकेट मुरलीधर कांडा सन 1956 में दिल्ली में सत्याग्रह में शामिल हुए और जेल गए। उन्होंने सदैव गौ हत्या का विरोध किया और गौ हत्या विरोधी कानून पास करने की मांग की। कांडा ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से सभी दुख दूर होते हैं।

Breaking News
गांव शेरपुरा में विधायक गोपाल कांडा की ओर से हुई सौगातों की बारिश

गऊ माता की सेवा सबसे उत्तम सेवा है। जिसमें 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। उन्होंने कहा कि गौसेवा को देश में सर्वोच्च पुण्य का दर्जा दिया गया है।

गौशाला प्रबंधन समिति के प्रधान राकेश सिंवर, उपप्रधान जगदीश बिरड़ा, सचिव लक्ष्मी नारायण राव, पूर्व प्रधान राजेन्द्र पिलानिया, सुरेन्द्र महेरिया, ओमप्रकाश गोयल, तारा चंद राव, राय सिंह राव, रामेश्वर जलंधरा, उदयपाल सिहाग, दशरथ गोदारा, महेन्द्र सैन, मांगेराम गढ़वाल, राजेन्द्र राव, महताब ठाकुर, राजेन्द्र मंडा जी, पवन मांडिया, दयाराम जांगड़ा, मेनपाल पिलानिया, जिंदाराम पिलानिया, भूप मेहला, सुदेश पचार, महावीर पचार, इंद्रोष गुर्जर, ओमप्रकाश भाटी, उमराव सिंह, अमर सिंह, महताब ठाकुर, ठाकर इन्द्रपाल, भादर सिंह, बलवंत सिंह, राजेन्द्र पिलानिया, ओमप्रकाश गोयल, संदीप राजपूत, पूर्व सरपंच इन्द्रजीत सिंवर, पूर्व सरपंच सुखबीर गोदारा, विनोद पिलानिया, पवन मांडिया, विजय सिंह पिलानिया, संदीप हुड्डा, मोनू सिंवर, उमेद गोदारा, शेर सिंह दहिया, रवि गोदारा, राजेश गिरी, धर्मपाल दहिया, कृष्ण डांगी, सोहन लाल झूरिया, दलीप खिच्चड़, इन्द्र दहिया, रामस्वरूप नेहरा, सोहन दहिया, दौलत राम दहिया, मुकेश नेहरा, रामेश्वर नेहरा, करण दहिया, बिल्लू राम भाट, चेतराम फुटेला, सुमेर सिंह चाहर, राजेन्द्र मील, लीलाधर शर्मा, रामपाल वर्मा, कृष्ण गोदारा, रोहताश धेतरवाल, सुनील फौगाड़, पप्पू रांझा, कृष्ण चाहर, अशोक गोदारा, जगदीश गोदारा, शीशपाल गोदारा, नरेन्द्र कटारिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। गांव शेरपुरा में शीतला माता मंदिर में माथा टेका और आर्शीवाद लिया।