चुनाव से पहले भाजपा और हुई मजबूत, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, जजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कबलाना और पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने समर्थकों के साथ की भाजपा ज्वाइन
चुनाव से पहले भाजपा और हुई मजबूत, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, जजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कबलाना और पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने समर्थकों के साथ की भाजपा ज्वाइन

चुनाव से पहले भाजपा और हुई मजबूत, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, जजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कबलाना और पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने समर्थकों के साथ की भाजपा ज्वाइन

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

चंडीगढ़, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और मजबूत हो गई। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने जजपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री देवेन्द्र बबली, जजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कबलाना और पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई।

इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, हरियाणा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब और भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख मौजूद रहे।

मंच पर उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने देवेन्द्र बबली, सुनील सांगवान और संजय कबलाना को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर व सदस्यता की पर्ची देकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई और  उनका पार्टी में स्वागत किया।

राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि आज भाजपा का सदस्यता दिवस का शुभारंभ हो रहा है। ऐसे मौके पर पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, संजय कबलाना और सुनील सांगवान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए इन सभी का पार्टी में स्वागत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है। देश के 20 राज्यों में एनडीए की सरकार है, इनमें से 13 राज्यों में स्वतंत्र रूप से भाजपा की सरकार है। 60 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।
अरूण सिंह ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के पक्ष में हवा चल रही है।

Breaking News
Train accident in Bengal's Darjeeling, 7 killed: Freight train hits Kanchenjunga Express, 30 injured; Apprehension- signal ignored

हरियाणा के लोग तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए आतुर है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने थोड़े से समय में ही जनता के हितों के लिए 108 काम किए हैं। हरियाणा की भाजपा सरकार ने गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए अद्भुत कार्य किए हैं। भाजपा की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके कार्यों से प्रभावित होकर दूसरी पार्टियों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाना चाह रहे हैं।

अरूण सिंह ने दावा करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और हरियाणा से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। जींद में भी बहुत लोगों ने भाजपा ज्वाइन की है। हजारों की संख्या में युवा भाजपा में शामिल हो रहे हैं और भाजपा की सरकार बनाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा में बड़ी जीत हासिल करेंगे  : बिप्लब देब*

त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा जिस विश्वास के साथ देवेंद्र बबली, सुनील सांगवान और संजय कबलाना  ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है निश्चित ही आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पूर्ण बहुमत के साथ विजयी होंगे।  बिप्लब कुमार देब ने देवेन्द्र बबली, सुनील सांगवान और संजय कबलाना द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिखाए गए दिशा और कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने पर सभी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है निश्चित ही आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पूर्ण बहुमत के साथ विजयी होंगे।

Breaking News
BJP leader Monu Kalyane Death: Monu Kalyane was shot dead in the intervening night of Saturday-Sunday in Indore city of Madhya Pradesh

–बॉक्स

*विधानसभा चुनाव इतिहास रचने वाला चुनाव होगा, तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी : पंडित मोहन लाल बड़ौली*

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भी भाजपा में शामिल हुए तीनों नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, संजय कबलाना जिनका अपना जनाधार है। राजनीतिक पार्टियों में अलग-अलग पदों पर रहे हैं और चुनाव भी लड़ा है। उन्होंने कहा कि सुनील सांगवान के पिता भी विधायक एवं मंत्री रहे हैं और आज सरकारी नौकरी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं मैं इन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि विधानसभा चुनाव इतिहास रचने वाला चुनाव होगा और तीसरी बार लगातार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी।  

बॉक्स

*भाजपा में शामिल होने पर बोले – देवेंद्र बबली, संजय कबलाना और सुनील सांगवान, भाजपा में शामिल होने पर गर्व महसूस हो रहा है*

*जन आशीर्वाद से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे : देवेंद्र बबली*  

जननायक जनता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मैं आज भाजपा में शामिल होकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

देवेंद्र बबली ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हरियाणा को और आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा के साथ मिलकर काम करने का सौभाग्य मिला है। हरियाणा की जनता को सम्मान देना है इसी सोच को लेकर भाजपा में शामिल हुए हैं। हम सबक मिलकर तीसरी बार हरियाणा में जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनाएंगे। विकास की जो गति हमने हरियाणा में दी है उसे और तेजी से आगे बढ़ाते हुए काम करेंगे।

Breaking News
दिव्यांग मतदाताओं के लिए कारगर है ईसीआई सक्षम ऐप : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

वहीं संजय कबलाना ने अपनी घर वापसी कराने पर सभी नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कुछ समीकरण ऐसे बनें जिससे वह रास्ता भटक गए थे।

अब दोबारा अपने घर आने का मौका मिला है यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि दिन रात कड़ी मेहतन करते हुए तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।  सुनील सांगवान ने भी भाजपा के शीर्ष नेताओं का आभार जताया और कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य होना मेरे लिए गर्व और गौरव की बात है।

भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में धरातल पर पार्टी को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव में फिर एक बार कमल खिलाने का संकल्प लिया।