हरियाणा की सियासत का बड़ा दिन
हरियाणा की सियासत का बड़ा दिन

हरियाणा की सियासत का बड़ा दिन

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिरसा। हरियाणा की सियासत में आज बड़ा सियासी धमाका हुआ। एक नए राजनीतिक गठबंधन ने सिरसा के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दिया है। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने आज हरियाणा लोकहित पार्टी से गठबंधन का ऐलान किया। पहले से ही इनेलो का बसपा से गठबंधन है। अब इस गठबंधन में हरियाणा लोकहित पार्टी भी शामिल हो गई है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला आज श्री बाबा तारा कुटिया पहुंचे। यहां उन्होंने एचएलपी सुप्रीमों गोपाल कांडा के साथ मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने सबसे पहले श्री बाबा तारा की समाधि पर शीश नवाया। इसके बाद गोपाल कांडा की नामांकन जनसभा को अभय सिंह चौटाला ने संबोधित किया। अभय चौटाला ने जोर देकर कहा कि हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख गोपाल कांडा से उनका पुराना भाईचारा है और आज तीनों पार्टियों के समर्थक एकजुट होकर हरियाणा की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने जा रहे हैं।

अभय चौटाला ने दावा किया कि सिरसा जिला की पांचों सीटें गठबंधन जीतने का काम करेगा। साथ ही हरियाणा में भी बदलाव लाएगा। उन्होंने गोपाल कांडा के नामांकन कार्यक्रम में उमड़े अपार जनसमूह का आभार जताया।

साथ ही कहा कि इतनी संख्या में आप सभी का आना यह दर्शाता है कि गोपाल कांडा से आपका अपार स्नेह और समर्थन है। इनेलो नेता ने कहा कि सिरसा में गोपाल कांडा रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे और विरोधियों की जमानत जब्त होगी। उन्होंने गोपाल कांडा का हाथ पकड़कर कहा कि वे पुराने मित्र हैं और हरियाणा की राजनीति में बदलाव लाने के लिए आज हलोपा के साथ इनेलो और बसपा का गठबंधन हुआ है।

Breaking News
Pune Porsche Accident: Minor Driver Caught on Camera Drinking in Pub Before Crash | Watch Video

इस अवसर पर हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सिरसा जिला की पांचों सीटें जीतने का काम करेगा। हरियाणा में गठबंधन की ही सरकार बनेगी। गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव में करोड़ों रूपये का विकास हुआ है।

सिरसा के सभी वार्डों में विभिन्न परियोजनाओं पर करोड़ों रूपये खर्च हुए हैं। सेवा और विकास कार्यों को आज इनेलो और बसपा का साथ मिला है। इससे निश्चित रूप से वे सिरसा को विकास के पथ पर और तेजी से ले जा सकेंगे। गोपाल कांडा ने कहा कि जहां इनेलो को उनकी जरूरत होगी वे वहां खड़े मिलेंगे। उन्होंने नामांकन जनसभा में पहुंचे इनेलो-बसपा और हलोपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया।

गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में उन्हें अपार स्नेह सदैव जनता का मिला है। विकास कार्यों की सौगात सिरसा के सभी गांवों को देने का काम उन्होंने पिछले पांच साल के दौरान किया है। आगे भी मजबूती से सिरसा के विकास की ओर कदम बढाए जाएंगे।

जनसभा के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जो लोग अवसरवादी बनकर कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए, जनता उन्हंे सबक सिखाएगी।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा और उनके पुत्र के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। जनता कांग्रेस और भाजपा को नकार कर प्रदेश में इनेलो-बसपा-हलोपा गठबंधन की सरकार बनाने का काम करेगी। उन्होंने गोपाल कांडा के सामाजिक कार्यों को भी सराहा।

Breaking News
Rath Yatra stopped after sunset in Puri: Chariots will be pulled again after 9 am on Monday, puja will be done on the chariots tonight and morning

हलोपा सुप्रीमों गोपाल कांडा ने भी पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और उनके आए हुए सभी समर्थकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने श्री बाबा तारा कुटिया पर इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का स्वागत किया।

इस मौके पर हरियाणा लोकहित पार्टी के जिलाध्यक्ष जय सिंह कुसुम्बी, इनेलो जिलाध्यक्ष गंगाराम बजाज, गुरदयाल मेहता, गुरविन्द्र सिंह, गुरजीत सिंह, हरविन्द्र सिंह, रामकुमार, रोनित भांभू, इनेलो प्रवक्ता महावीर शर्मा, सुदेश पचार, महावीर पचार, मनोज मकानी, अमित चुघ, तेज प्रकाश बांसल, राजीव कुमार, इंद्रोश गुर्ज्जर, सुनील कुमार, रोहताश वर्मा, नरेन्द्र कटारिया व गांव व शहर के आए हलोपा व इनेलो समर्थक मौजूद थे।