abhay singh choutala सरकारी एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं डीसी, एसपी सिरसा: अभय चौटाला

Haryana News
3 Min Read
abhay singh choutala
JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

abhay singh choutala सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सिरसा के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक प्रदेश सरकार के दबाव में उनके एजेंट बनकर काम कर रहे हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे शनिवार को डबवाली रोड स्थित अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अधिकार राजनीतिक दलों का होता है कि वह रैली के लिए किस स्थान का चयन करती है।

 

abhay singh choutala इनेलो की ओर से अपने कार्यकर्ताओं में जनता भवन में सुबह 10 बजे का समय दिया गया था मगर प्रशासनिक अधिकारी जबरन इनेलो को सुबह 9 से सुबह 11 बजे तक अपना कार्यक्रम समाप्त करने के लिए दबाव बनाया गया जो अनुचित है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश प्रदेश में भाजपा का जबरदस्त विरोध हो रहा है और इस विरोध को दबाने के लिए पुलिस का बेजा इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि उनकी पार्टी के काफिले में कहीं कोई शरारत हुई तो उसकी जिम्मेदारी एसपी व डीसी सिरसा की होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें।

 

abhay singh choutala इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वे चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे क्योंकि चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग की ही जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि सिरसा व कुरुक्षेत्र में भाजपा की जमानत जब्त होगी और हरियाणा में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पंचायतों पर भाजपा को विजयी बनाने के लिए नाजायज दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चेहरा बदलने से सत्ता नहीं बदलती और आगामी विधानसभा चुनावों में इनेलो ही सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रदेश के पूर्व सीएम मनोहरलाल किसानों से अपनी सुरक्षा मांग रहे हैं और किसानों से ही मत प्राप्त करने की मंशा रख रहे हैं। उन्होंने पुरजोर कहा कि सिरसा संसदीय सीट पर इनेलो रिकॉर्ड मतों से विजयी होगी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी भाजपा जजपा की आपसी मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि किसी सीटिंग जज से प्रदेश में शराब घोटालों सहित अन्य तमाम घोटालों की जांच करवाने की मांग की। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो के जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा भी मौजूद थे।

Breaking News
Sirsa News: तंवर ने सुबह परिवार के साथ किया नाश्ता, दोपहर बाद कार्यकतार्ओं से बैठक
Share This Article
Leave a comment