भाजपा की वॉशिंग मशीन में भ्रष्टाचारी धुलकर पाक-साफ हो जाते हैं: अभय सिंह

Haryana News
6 Min Read
भाजपा की वॉशिंग मशीन में भ्रष्टाचारी धुलकर पाक-साफ हो जाते हैं: अभय सिंह
JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

Dainik Haryana, New Delhi: देश की जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा
करने वाली भाजपा के पास एक ऐसी वॉशिंग मशीन है, जिसमें धुलकर बड़े से
बड़ा भ्रष्टाचारी भी पाक-साफ हो जाता है। भाजपा में जाने के बाद
भ्रष्टाचारी एक कोहिनूर हीरा बन जाते हैं, लेकिन देश की जनता भाजपा की इस
चाल को अच्छी तरह से समझ चुकी है।

इस बार के लोकसभा चुनाव में देश की जनता वोट की चोट से भाजपा के कोहिनूर की चमक की फीका करके सत्ता से बाहर
करने का काम करेगी। यह बात इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव एवं ऐलनाबाद के
विधायक अभय सिंह चौटाला ने आज सिरसा जिले के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन
डबवाली, कालांवाली तथा सिरसा में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक में उपस्थित
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

उनके साथ इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा भी मौजूद थे। उन्होंने बैठकों में लोकसभा चुनाव के संबंध
कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी दिए और लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कमर
कसने का आह्वान किया।

अभय सिंह Twitter Account

देश-प्रदेश की भाजपा सरकार पर बरसते हुए अभय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार
के हाथ किसानों के खून से रंगे हुए हैं। गोलियां चलाकर किसानों के शरीर
को छलनी कर दिया। किसानों पर अत्याचार किए गए हैं। अभी तक किसानों को
खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं दिया गया है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़
रही है। प्रदेश में 25 लाख बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गईा महंगाई तथा
भ्रष्टाचार चरम है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज हरियाणा
प्रदेश पर 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपयों का कर्जा हो गया है, जबकि विकास के
नाम पर कुछ नहीं किया है।

Breaking News
कोमल गर्ग की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायी : उपायुक्त आर.के सिंह

प्रदेश सरकार रक्षक नहीं भक्षक बन गई है। प्रदेश के स्कूलों के हालात बदतर हैं। स्कूल है तो मास्टर नहीं है। यदि
जलघर हैं तो उनके पानी नहीं है।

अस्पताल में चिकित्सक नहीं है। प्रोपर्टी आईडी के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। भाजपा शासन में एक दर्जन
से अधिक घोटाले हुए हैं। लगभग एक दर्जन के करीब ही पेपर लीक करके युवाओं
के भविष्य से खिलवाड़ किया है।

प्रदेश का सिर शर्मा से झुक गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ईडी का डर दिखाकर वोट लेना चाहती हैं
लेकिन ऐसे वोट नहीं मिलेंंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने व्यापारियों को
डराकर 6 हजार 60 करोड़ का चंदा लिया है जो एक रिकार्ड है। नवीन जिंदल को
ईडी का भय दिखाकर जबरदस्ती चुनाव लड़वाया जा रहा है। भाजपा भाईचारा
बिगाड़ रही है।

धर्म के नाम पर दंगा करवाती है। नूंह में भाईचारा बिगाडऩे का काम किया। किसानों की आमदनी 2022 में डबल करने, जनता को 15 लाख रुपये देने, गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा करके जनता को गुमराह किया। कभी
जीएसटी कभी किसान आंदोलन करवाकर जनता को परेशान किया। अब जनता सब समझ
चुकी है। इस बार जनता भाजपा की चाल में फंसने वाली नहीं है। जनता भाजपा
को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से
लोकसभा चुनाव में अभी से जुट जाने का आहवान किया और कहा कि इस बार भाजपा
को हराने के लिए कमर कस सके।

इससे पूर्व इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने ऐलनाबाद की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान आंदोलन
के दौरान विधायक अभय सिंह चौटाला ने उनकी मांगों के समर्थन में अपना
त्यागपत्र दिया था और ऐलनाबाद हलकावासियों ने अपने विधायक का मान सम्मान
बनाए रखा और बाद हुए उपचुनाव में भी किसान हितैषी अभय सिंह चौटाला को ही
विजयी बनाया।

Breaking News
Young man commits suicide in Panipat: was not going to work; family members asked him to go, committed suicide by consuming sulphas

माजरा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा जजपा का गठबंधन लुटेरों का गठबंधन था। इसमें जहां भाजपा ने प्रदेशवासियों को धोखा दिया वहीं जजपा
ने अवसरवादिता का लाभ लिया। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा की
गलत नीतियों से किसानों को धोखा ही मिला है और उनकी आमदनी घट गई जबकि
किसानी का खर्च बढ़ गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को पूरी तरह से बर्बाद करने के उद्देश्य से ही तीन काले
कानूनों को लागू करने का प्रयास किया था। युवा नेता गोकुल सेतिया ने भी
कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर इनेलो के जिलाध्यक्ष कश्मीर
सिंह करीवाला, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मवीर
नैन, शहरी जिलाध्यक्ष गंगाराम बजाज, जसबीर सिंह जस्सा,  जसबिंद्र बिंदू,
प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्माद्व विनोद अरोड़ा, बिशम्भर छाबड़ा, गुरप्रीत
गिल, कृष्णा फोगाट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूसरे दलों के लोग हुए इनेलो में शामिल
सिरसा इनेलो कार्यालय में आज इनेलो की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता
बृजलाल सैनी अपने समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल हो गए। अभय सिंह
चौटाला ने सैनी को पार्टी का पटका पहनाकर शामिल किया और कहा कि पार्टी
में उन्हें पहले की तरह पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

सैनी के अलावा आज दूसरे दलों को छोडक़र सैकड़ों लोगों ने अभय सिंह के नेतृत्व में इनेलो में
आस्था जताई। अभय सिंह ने सभी का स्वागत किया और कहा कि समय आने पर सभी को
उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।

 

Share This Article
Leave a comment