कंगनपुर गांव में दिलवाएंगे शहर जैसी सुविधाएं
कंगनपुर गांव में दिलवाएंगे शहर जैसी सुविधाएं

कंगनपुर गांव में दिलवाएंगे शहर जैसी सुविधाएं

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिरसा। हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं विधायक सिरसा गोपाल कांडा ने आज सिरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। अपनों से मुलाकात कार्यक्रम के तहत गोपाल कांडा ने गांव फूलकां, बाजेकां, कंगनपुर व शाहपुर बेगू में जनसभाओं को संबोधित किया। साथ ही कई प्रमुख लोगों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के आवास पहुंच हालचाल जाना। 

ग्रामीण दौरे के दौरान विधायक गोपाल कांडा का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एचएलपी सुप्रीमों एवं विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा की जनता समझदार है और विपक्षियों के बहकावे में आने वाली नहीं है। इस बार सिरसा में एक तरफा माहौल है। लोग लड़ाई-झगड़ा करने वालों व जात-पात की राजनीति करने वालों को समझ चुके हैं।

उन्हें सेवादार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में विश्वास, प्यार, सच्चाई और आशीर्वाद की जीत होगी। विकास और सेवा करने वालों को जनता इस बार मौका देगी। उपस्थित जनसमूह ने तालियां बजाकर गोपाल कांडा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 25 सालों तक सिरसा सीट पर जीत हासिल कर राज करने वालों को कोई काम नहीं किया। उनके 10 साल विधायक रहते अनेक विकास कार्य हुए हैं। अरोड़वंश व अग्रवाल समाज की धर्मशाला बनवाई जा रही है।

स्वच्छ पेयजल शहरवासियों को मिले इसके लिए करोड़ों रूपये की लागत से पंजुआना में जलघर बनवाया गया है। बाबा सरसाईंनाथ के नाम पर मेडिकल कालेज सिरसा में बनवाने के लिए प्रोजेग्ट मंजूर करवाया गया। सिरसा में चार दशक से बनी बरसाती पानी की समस्या के समाधान के लिए भी स्ट्रोम वाटर प्रोजेक्ट मंजूर करवाया गया जिसका आधे से ज्यादा कार्य  पूरा हो चुका है। शेष पर कार्य जारी है।

Breaking News
Pune: Brahma Realty heir Vedant Aggarwal died in a collision with a speeding supercar in Kalyaninagar; FIR registered

प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद शहरवासियों की चार दशक पुरानी बरसाती पानी निकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा। इसी के साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रूपये की राशि मंजूर करवाई गई है। अब चुनाव आते ही विपक्षी पार्टियों के नेता जनता को बरगलाने का काम करने वाली है। लेकिन सिरसा की जनता बहकावे में आने वाली नहीं है। 

उन्होंने उपस्थित लोगों से 5 अक्तूबर के दिन शिप के निशान वाला बटन दबाने जीत दिलवाने का आशीर्वाद मांगा। जनसभा में उपस्थित जनसमूह ने हाथ उठाकर व तालियां बजाकर गोपाल कांडा को जीत का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि वे सेवा और विकास कार्यों को समर्पित है।  कांडा परिवार आपका सेवादार है। मेरी समाज सेवा की सोच का आपने सदैव समर्थन किया है, उसपर विश्वास रखा है। उसके लिए हमेशा मैं आपका आभारी रहूंगा। विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि सेवा और विकास की नीति ही गोपाल की नीति है। मैं, ना किसी से डरता हूं और ना किसी को डराता हूं। मुख्यमंत्री कोई भी रहा केवल सिरसा के विकास के लिए काम करवाया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ में बैठकर सिरसा के हितों की पैरवी की।

उसी का सुपरिणाम है कि सिरसा विधानसभा के लिए कई बडी योजनाएं सरकार से मिलीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरियाणा लोकहित पार्टी जय सिंह कुसुम्भी चेयरमैन, सरपंच मनजीत कौर, सरंपच प्रतिनिधि दलबीर सिंह, सुखविन्द्र सिंह दियोल,तेज प्रकाश बंसल, राजीव कुमार, बलवीर सिंह गिल, सुभाष मैम्बर, सुरजीत सिंह संधू, लाभचन्द, बलवीर सिंह मैम्बर, सुखदेव सिंह मैम्बर, जगसीर सिंह मैंम्बर, बूटा सिंह मैंम्बर, रणजीत सिंह पवार, बलराज सिंह, रजनीश बांसल, सुखविन्द्र मसीह, हरप्रीत सिंह मैंम्बर, जीत सिंह मिस्त्री, सुखा सिंह मैम्बर, श्योकरण, सुरजीत कुमार, संदीप कुमार, नेत राम कुलड़िया, सरपंच सुभाष बैनीवाल, चरण सिंह, सरपंच जसविन्द्र सिंह, सुरेन्द्र मेहरिया, प्रवीन अत्री, सुदेश पचार, राजेन्द्र सिंह, रतन जमालिया, करण सिंह,  सुखदेव राठी, रवि फुटेला, नवदीश गर्ग, प्रकाश सिंह ठेकेदार, मांगे राम ठेकेदार, विकास सिंगला, जगजीत सिंह पूर्व सरपंच, जसप्रीत नम्बरदार, राजा बराड़, सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह कंग, पाल सिंह पूर्व सरपंच, जरनैल सिंह, महेन्द्र सिंह, लखविन्द्र सिंह, सुखदेव सिंह, भगवान दास, कपिल, बलदेव सिंह, दलविन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, वजीर सिंह, बलजिन्द्र सिंह, पोला सिंह, सरपंच गुरतेज सिंह, चन्द्र सिंह पूर्व सरपंच, डॉ0 हरिकृष्ण नढ़ा, जसपाल सिंह, बनवारी लाल सैनी, राजेन्द्र सेठी, करतार सिंह सेखों, सोनू मैहता, कृष्ण मैहता, रमेश लाल भगत, शेरा राम भाट, विजय पंडित, विक्रम सिंह शर्मा, हैप्पी संधू, मिलख राज गाबा, अशीश कुमार, गुलाब सिंह संधू, सरपंच सुभाष बैनीवाल,  चरण सिंह, अजय सिंह, भूप सिंह, बलदेव सिंह, छिन्दा वाल्मीकि, हंसराज, कृष्ण शर्मा, महेन्द्र लाल, बब्बू चुघ, महेन्द्र धन्जू, मेजर सिंह, रामजी लाल नंबरदार, रामकृष्ण कुहाड़, सुरेंदर कुलड़िया, विनोद कुलड़िया, कुलड़िया सुभाष, रामदेव, अमर सिंह, जगदीश, सुभाष ढाका, संत लाल बाजिया,लाल चंद वर्मा, खेमा राम, तुलसी राम,लीलू राम, पृथ्वी सेस्मा, कुलदीप गहलोत, रमेश शर्मा, नत्थू राम राठी, रामकृष्ण राठी,कृष्ण राड, बलराम,मोहन लाल कस्वां सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Breaking News
बीजेपी हाई कमान ने टिकट दी तो फतेहाबाद से अवश्य लडूंगा चुनाव: काण्डा