कांग्रेस सेवा नहीं प्रदेश लूटने के लिए सत्ता हथियाना चाहती, हुड्डा ने जितने रास्ते खराब किए, सभी को सीधा कर दूंगा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
कांग्रेस सेवा नहीं प्रदेश लूटने के लिए सत्ता हथियाना चाहती, हुड्डा ने जितने रास्ते खराब किए, सभी को सीधा कर दूंगा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस सेवा नहीं प्रदेश लूटने के लिए सत्ता हथियाना चाहती, हुड्डा ने जितने रास्ते खराब किए, सभी को सीधा कर दूंगा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

चंडीगढ़,  जींद की एतिहासिक धरती पर हुई ‘म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप’ हरियाणा जन आशीर्वाद रैली में उमड़े “जन सैलाब“ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ की राजनीति करती है। झूठे वादे करके कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में सरकार बनाई और तीनों राज्यों का हाल सबके सामने है।

कांग्रेस सेवा नहीं प्रदेश लूटने के लिए सत्ता हथियाना चाहती, हुड्डा ने जितने रास्ते खराब किए, सभी को सीधा कर दूंगा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
कांग्रेस सेवा नहीं प्रदेश लूटने के लिए सत्ता हथियाना चाहती, हुड्डा ने जितने रास्ते खराब किए, सभी को सीधा कर दूंगा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हिमाचल प्रदेश की तो हालत ये हो चुकी है कि वहां के मुख्यमंत्री बोल रहे हैं विकास के लिए पैसा नहीं है, मंत्रियों की सेलरी से लेने पड़ेंगे। इसी तरह हरियाणा में भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा झूठे वादे करके, जनता को बरगलाकर सत्ता हथियाना चाहते हैं। हुड्डा को जनता और हरियाणा की सेवा से कोई मतलब नहीं है।

ये लोग जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश को लूटने के लिए सत्ता में आना चाहते हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हुड्डा मेरे सवालों के जवाब नहीं दे रहे। 5 तारीख को प्रदेश की जनता खुद हुड्डा को जवाब देगी और 8 तारीख भाजपा की सरकार बनाएगी। 8 अक्टूबर को प्रचंड बहुमत से तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है।
जनआशीर्वाद रैली के दौरान नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम, मंत्री अनूप धानक, विधायक जोगीराम सिहाग, हरियाणा जन चेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा की पत्नी और अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा, उचाना से पार्षद सुनीता, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य राजकुमार, सीमा देवी, बलवान कूंडू, शैलेंद्र सरपंच कालवा, सतबीर रोड समेत कई नेता भाजपा में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार होता था, लोगों के सरकारी काम बिना रुपये दिए नहीं होते थे, पूरा सिस्टम ही भ्रष्ट बना रखा था, आज मैं वादा करता हूं कि हुड्डा ने जितने भी रास्ते खराब कर रखे हैं, सरकार बनते ही सभी रास्तों को सीधा कर दूंगा। नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नीति न नीयत और न ही नेतृत्व जबकि भाजपा के पास नीति नीयत भी है और नेतृत्व भी हैं। हुड्डा पिता-पुत्र हिसाब मांगते घूम रहे हैं, लेकिन अपना हिसाब भी तो जनता को बताएं, जनता भी जानना चाहती है कि हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल में हरियाणा की क्या हालत हो गई थी।
जींद रैली में उमड़ी हजारों की भीड़ देखकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गदगद हो गए। नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस खचाखच भरे पंडाल को देखकर मुझे विश्वास हो गया है कि जींद में जब डॉ मंगल सेन और ताऊ देवी लाल की रैली हुई थी और उसके बाद बंपर सीट हरियाणा में जीती थी ठीक उसी तरह इस बार भाजपा को 85 से ज्यादा सीट जिताकर जनता चंडीगढ़ भेजेगी। यह भी दावा करता हूं कि तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
रैली में आज की इस जनसभा में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, हरियाणा के पंचायती राज मंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व सांसद संजय भाटिया, जींद विधायक डॉ कृष्ण मिढ़ा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डॉ अर्चना गुप्ता, पूर्व सांसद अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पवार, कार्तिकेय शर्मा, प्रदेश सरकार में मंत्री विशंबर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा और बच्चन सिंह आर्य, पूर्व विधायक कली राम पटवारी, हरियाणा सरकार में चेयरमैन कर्मवीर सैनी और अमरपाल राणा, जींद जिला भाजपा अध्यक्ष तेजेंद्र जिला भाजपा प्रभारी डॉ मदन लाल मुख्य रूप से मौजूद थे।

Breaking News
Yamaha Rx 100 will get this amazing BS-6 compliant engine feature, know full details

*ज्यादा वोटिंग हो इसलिये चुनाव आयोग को पत्र लिखा*
नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक ने लोकतंत्र की चिंता की। लंबी छुट्टियों के कारण कम संख्या में मतदान होने की आशंका से चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। हमने लोकतंत्र की चिंता की और कांग्रेसी व दूसरे राजनीतिक दल कहते घूम रहे हैं कि भाजपा चुनाव से डर गई है। सैनी ने कहा कि भाजपा चुनाव से डरती नहीं, भाजपा तो रात को भी चुनाव करवाने के लिए तैयार रहती है। सैनी ने तारीख बदलने के लिए चुनाव आयोग का आभार भी जताया।

*15 नहीं तो कम से कम 5 सवालों का जवाब तो दे हुड्डा*
नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर लोगों का शोषण करना ही जानती है। पिंजोर में एशिया की सबसे बड़ी एप्पल मंडी का उद्घाटन करते समय उन्होंने कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा से जो 15 सवाल पूछे थे, उसका आज तक कोई भी जवाब नहीं मिल सका। सैनी ने भूपेंद्र हुड्डा से एक बार फिर कहा कि यदि वह 15 सवालों का उत्तर देने में असमर्थ हो तो कम से कम पांच सवालों का उत्तर दे दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हालत प्रदेश में इतनी खराब है चुनाव में उनका खाता खुलना भी कठिन है, क्योंकि भूपेन्द्र हुड्डा जैसे दिल में खोट रखने वाले लोग जनता की सेवा के लिए नहीं अपितु भ्रष्टाचार और झूठ बोलने के लिए सरकार में आना चाहते हैं।

*केवल 56 दिन के समय में लिए 128 बड़े निर्णय*
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महिलाओं और युवाओं की सशक्तिकरण के लिए लगातार बिना किसी भेदभाव और क्षेत्रवाद के समान रूप से कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 मार्च को शपथ लेने के बाद, उनकी सरकार को 182 दिनों में से केवल 56 दिन काम करने का अवसर मिला, क्योंकि 128 दिन आचार संहिता लागू थी। इस सीमित समय में भी उन्होंने हरियाणा के विकास के लिए 128 महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने गरीबों के लिए मुफ्त बस यात्रा, 50 हजार नई नौकरियों की योजना, ओबीसी चौपालों के नवीनीकरण, बिजली कनेक्शन के बकाए माफ करने और किसानों के लिए एमएसपी पर फसल खरीदने जैसे कदम उठाए। उन्होंने श्रमिकों की बेटियों के कन्यादान योजना, स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन वृद्धि, और अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी जैसी योजनाओं पर भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने अनुसूचित जाति की मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने, किसानों के बकाया आबयाना माफ करने और सोलर पैनल लगवाने जैसे फैसले भी किए। उनकी सरकार ने केवल 56 दिनों में हरियाणा प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

Breaking News
Cyber ​​fraudsters caught by Gurugram police in the name of getting jobs abroad.

*कांग्रेस को जनता जवाब देगी*
नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता 5 अक्टूबर को कांग्रेस को सही मायनों में जवाब देगी। ये जो हिसाब मांग रहे हैं उन्हें कहना चाहूंगा कि अभी तो ट्रेलर था, पूरी फिल्म 8 अक्टूबर को दिखाई जाएगी। सैनी ने पिछले 10 वर्षों की भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को मात्र घोषणाएं बताने वाले कांग्रेस के लोगों को जवाब देते हुए कहा कि वे एक गरीब परिवार से आते हैं और गरीबों की समस्याओं को समझते हैं। भ्रष्टाचार में डूबी रहने वाली कांग्रेस पार्टी को जनता 8 अक्टूबर को असली तस्वीर दिखाएगी।

*कांग्रेस की पाकिस्तान पंथी विचारधारा को स्वीकार नहीं करेगी हरियाणा की जनता : बिप्लव देब*

जन आशीर्वाद रैली में हरियाणा प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि हमारे मोहन लाल बड़ौली ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है और पार्टी को मजबूती देने के लिए वे पूरे हरियाणा में घूम रहे हैं। हुड्डा से पूछना चाहूंगा कि क्या कांग्रेस में ऐसा कोई नेता है जो पार्टी और संगठन के लिए चुनाव लड़ने से मना कर दे। बिप्लब देब ने कहा कि पंजाब के सीएम पाकिस्तानी भाषा बोलते हैं। राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल ने कलकत्ता में बेटी की बेरहमी से हुई हत्या पर आज तक एक शब्द नहीं बोला।
बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता किसलिए चाहिए, क्या देश को टुकड़ों में बांटने के लिए सत्ता चहिए। ये सभी लोग पाकिस्तानी भाषा बोलते हैं और हरियाणा ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की पगड़ी का सवाल है और हरियाणा की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा की पगड़ी बचाकर इंडी गठबंधन को जवाब देगी और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगी। बिप्लब देब ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश को नई दिशा और दशा देने की नींव मुख्यमंत्री नायब सैनी रख चुके हैं। हरियाणा में नायब सैनी की सरकार नहीं है, बल्कि यहां युवाओं, किसानों और सभी वर्गों की सरकार है। कांग्रेस देश को छोटे-छोटे गुट में बांटकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम करती है। जो राजनीति एक समय में कभी मुगलों ने की थी, आज वहीं राजनीति देश में कांग्रेस करना चाहती है।

Breaking News
Sirsa News: तंवर को अब योगी मैजिक का सहारा, आज दोपहर सिरसा में करेंगे जनसभा

*कांग्रेस की झूठ की हांडी इस बार नहीं चढेगी : मोहन लाल बड़ौली*

जन आशीर्वाद रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में विकास की एक नई गति आएगी। अभी जनता मुख्यमंत्री के नेतृत्व का सिर्फ ट्रेलर देखा है, पूरी फिल्म चुनाव के नतीजे आने पर दिखेगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा झूठ फैलाया है, चाहे वह आरक्षण खत्म करने का झूठा प्रचार हो या संविधान बदलने की अफवाहें। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की झूठी हांडी पहले ही चढ़ चुकी है, और विधानसभा चुनाव में भी उनके झूठ नहीं चलेंगे। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ता इस महीने में पूरा जोर लगा दें और तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनवाएं।