दिव्यांग मतदाताओं के लिए कारगर है ईसीआई सक्षम ऐप : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Haryana News
2 Min Read
Saksham-ECI
JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

चंडीगढ़, डीसी हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी वर्गों की लोकसभा आम चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

ईसीआई सक्षम ऐप

इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का प्रयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम ऐप बनाया गया है। यह मोबाइल एप दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा को देखते हुए एक प्रकार से दिव्यांग मतदाताओं के लिए वरदान है। दिव्यांगजन चुनाव से जुड़ी मतदाता केंद्रित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस ऐप का उपयोग कर सकते हैं। ईसीआई सक्षम ऐप

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सक्षम ऐप के इंटरफेस को दिव्यांगजनों की जरूरतों को देखते हुए उनके अनुकूल बनाया गया है। सक्षम ऐप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम देखने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है।

नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवा सकता है, वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुडवाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकता है। यहां तक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि सक्षम ऐप द्वारा दिव्यांग मतदाता मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कर सकता है व शिकायत भी दर्ज कर सकता है। इसके अलावा चुनावों से संबंधित ज्ञानवर्धन के लिए काफी लेख भी सक्षम ऐप पर उपलब्ध हैं।

Breaking News
Abhay singh choutala इनेलो प्रत्याशी संदीप लोट ने दाखिल किया नामांकन

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं सक्षम ऐप

 

उन्होंने बताया कि सक्षम एप गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करें। एप खुलते ही वोटर रजिस्ट्रेशन, पोलिंग बूथ पर सुविधाएं, वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी और सूचना एवं शिकायत का ऑप्शन आएगा। इसके उपरांत अन्य सुविधाओं के लिए ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a comment