रानियां को सब डिवीजन बनाना रहेगी प्राथमिकता: शीशपाल कंबोज
रानियां को सब डिवीजन बनाना रहेगी प्राथमिकता: शीशपाल कंबोज

रानियां को सब डिवीजन बनाना रहेगी प्राथमिकता: शीशपाल कंबोज

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिरसा। रानियां को सब डिवीजन बनाने की मांग मुख्यमंत्री ने लगभग सिरे चढ़ा दी थी, लेकिन ऐन वक्त पर आचार संहिता लग जाने के कारण यह मामला बीच में लटक गया। जनता का समर्थन मिला तो रानियां को सब डिवीजन बनाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष व रानियां विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शीशपाल ने पार्टी पदाधिकारियों व समर्थकों की आयोजित मीटिंग में उपस्थित जनसमूह से कही। पार्टी पदाधिकारियों व समर्थकों ने फूल मालाओं से शीशपाल कंबोज का जोरदार स्वागत किया और विधानसभा चुनावों में तन-मन-धन से सहयोग को आश्वस्त किया।

सम्मान से अभिभूत शीशपाल कंबोज ने कहा कि आपके प्यार व सम्मान को समय आने पर ब्याज सहित लौटाने का काम करूंगा। कंबोज ने कहा कि एक लड़ाई तो उन्होंने जीत ली है, अब अगली लड़ाई आपने जितानी है। क्योंकि ये लड़ाई छोटी लड़ाई नहीं है।

बहुत से पार्टियां आपके बीच में आएगी, जिन्होंने 50 से 60 सालों तक राज किया है। लेकिन किसी को विकास की याद नहीं आई। रानियां को विकास से हर सरकार ने महरूम रखा। अब समय आ गया है, इन्हें चोट मारने का। दस सालों में भाजपा का शासनकाल सभी ने देखा है। सबका साथ-सबका विकास सिर्फ और सिर्फ  भाजपा में ही हो रहा है।

प्रदेश की 90 की 90 विधानसभाओं में सरकार ने विकास कार्यों की झड़ी लगाई। अब हाईकमान ने विश्वास जताकर मुझे आपके बीच भेजा है। कमल का फूल मुझे नहीं मिला, आपको मिला है, इसे खिलाने का काम आप सभी ने करना है।

Breaking News
ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में 155 रन का लक्ष्य हासिल किया: पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर, स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया; सिर पचास

इस मौके पर यतिंद्र सिंह एडवोकेट, अमीर चंद मेहता, सतीश जग्गा, विजय वधवा, बलदेव मांगेआना, बलवान जांगड़ा, ललित पोपली, डा. राधेश्याम खुराना, डा. अमरजीत चानी, भूरा राम डूडी, सुरेश कंबोज, प्रकाशवीर एडवोकेट, चेयरमैन मंगतराम कंबोज, निरंजन सिंह सरपंच, दीपिका ठाकुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, कुमुद शर्मा, गीता शर्मा, विशाल छाबड़ा, दयाराम सरपंच झोरडऩाली, जसविंद्र सिंह पूर्व सरपंच, हुकम चंद मंडल महामंत्री, लखाराम कंबोज मंडल संयोजक, विनोद सहारण पूर्व सरपंच, भारत भूषण शर्मा, निर्मल सिंह बसरा मंडल अध्यक्ष, बलदेव सरपंच, पवन गोयल, राजकुमार मेहता पूर्व चेयरमैन, सुभाष बांदर खारिया, गमदूर सिंह बराड़, भूपिंद्र सिंह कंग, मदनलाल पूनियां, बलविंद्र सिंह करीवाला, भानीराम केहरवाला, सुखपाल शर्मा, विरेंद्र छापोला, अविनाश कंबोज, नरेश कटारिया, लक्की कटारिया, राजपाल गौड़ केहरवाला उपस्थित थे।