कांडा परिवार की महिलाएं भी उतरी चुनाव प्रचार में
कांडा परिवार की महिलाएं भी उतरी चुनाव प्रचार में

कांडा परिवार की महिलाएं भी उतरी चुनाव प्रचार में

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिरसा। चुनाव प्रचार के लिए 10 दिन ही शेष बचे हैं। जैसे-जैसे प्रचार अंतिम चरण की ओर जा रहा है वैसे-वैसे गोपाल कांडा का चुनाव भी एक तरफा होता जा रहा है। सिरसा की जनता ने मन बना लिया है कि दुष्टों का नहीं धर्म का राज लाना है।

धार्मिक व सामाजिक सिरसा का सेवादार गोपाल कांडा के पक्ष में माहौल एकतरफा होता जा रहा है। माताओं-बहनों व नारी शक्ति का प्यार, समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है जो चुनाव को एक तरफा कर रहा है। जन-जन का प्यार साबित करता है कि इस बार एचएलपी सुप्रीमों गोपाल कांडा की एक तरफा जीत होगी। यह जीत प्यार और आशीर्वाद की जीत होगी।

यह बात सरस्वती कांडा व संगीता कांडा ने वार्ड 24 व 26 में जनसभाओं को संबोधित करते ही कही। नारी शक्ति भी अब गोपाल कांडा के चुनाव प्रचार में उतर चुकी है और लगातार कार्यक्रम कर लोगों से 5 अक्तूबर के दिन गोपाल कांडा के पक्ष में पानी वाले जहाज के सामने वाला बटन दबाकर विजय का आशीर्वाद देने की अपील की जा रही है।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए सरस्वती कांडा व संगीता कांडा ने कहा कि नारी शक्ति किसी दबाव में आकर नहीं बल्कि सिरसा के विकास के लिए वोट करे। प्रदेश में इस बार सिरसा की सरकार बनेगी। इस बार दुष्टांे का नहीं धर्म का राज लाना है।

इसलिए जरूरी है कि धार्मिक, सामाजिक व सिरसा के सेवादार गोपाल कांडा को मजबूती प्रदान करनी है। उन्होंने कहा कि सिरसा की पूरी जनता इस समय समुद्र बन चुकी है और जहाज तेज गति से चल रहा है। पानी के जहाज को चलाने की जरूरत नहीं पड़ रही बल्कि जहाज खुद व खुद ही चल रहा है।

Breaking News
हरियाणा के सिरसा में बना उतर भारत का सबसे बड़ा शनि मंदिर

उन्होंने कहा कि सिरसा की माताओं, बहनों का जो प्यार मिल रहा है उसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। विधायक गोपाल कांडा ने पहले भी सिरसा का विकास करवाया है और आगे भी निरंतर विकास के कार्यों को गति मिले इसलिए मतदान के दिन शिप के निशान वाला बटन दबाएं को सिरसा के सेवादार को विजयी बनाएं।