निरंतर भाजपा का कुनबा बढ़ा रही जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग

Haryana News
2 Min Read
District President Nitasha Rakesh Sihag is continuously expanding the clan of BJP.
JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now
ऐलनाबाद। भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग के नेतृत्व में जिले में भाजपा के कुनबे में निरंतर बढोतरी हो रही है। उनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद बड़े नेताओं के अलावा अनेक पार्टियों के कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है।
इसी कड़ी में अब ऐलनाबाद विधानसभा के गांव मिठनपुरा से सरपंच अजय सोलंकी, मेघाराम सोलंकी, भूराराम, रोहतास छिम्पा, मांगेराम छिम्पा, छोटूराम भाम्भू, लाला राम नायक, लीलूराम, सतनाम सिंह आदि अनेक युवाओं बुजुर्गों को आज भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने भाजपा में शामिल करवाया।
निताशा सिहाग ने भाजपा में शामिल होने वाले सरपंच अजय सोलंकी व अन्य सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि पार्टी में उनको पूरा सम्मान मिलेगा। निताशा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं व उनके द्वारा किए गए कार्यों को अनदेखा नहीं किया जाता। कार्यकर्ता अपने कार्य व मेहनत के दम पर किसी भी उच्च पद तक पहुंच सकता है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था केवल भाजपा में ही है।
जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने कहा कि भाजपा के बढ रहे कुनबे से दूसरी पार्टियों के पसीने छूट रहे है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में पिछले 10 सालों से भाजपा सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों व जनहितैषी योजनाओं के चलते आज अंतिम छोर तक के नागरिक को भी लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि नौकरी की बात हो या फिर विकास की भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के कार्य किए है। इससे सब का साथ सब का विकास के नारे को सार्थक किया गया है। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नत्थू वर्मा, कृष्ण गोदारा, मंडल महामंत्री दिनेश गोदारा आदि मौजूद थे।
Breaking News
Ch. Devi lal पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा
Share This Article
Leave a comment